Sunday 16 February 2014

हड़ताल स्थगित, पंचायत मंत्री पं गोपाल भार्गव ने दिया मांगे पूरी करने का आश्वाशन

                    ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारी संघ म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोशन सिंह परमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल माननीय पंचायत मंत्री पं गोपाल भार्गव से गढ़ाकोटा में दिनांक 15.02.२०१४ समय 2ः40 बजे मिला एवं रोजगार सहायको द्वारा किये जा रहे हड़ताल एवं उनकी मांगो को लेकर अपनी बात राखी गयी. माननीय पंचायत मंत्री जी द्वारा निम्न माँगे पूरी करने का आश्वाशन दिया गया जिसमे :-
१. रोजगार सहायक को मार्च माह से 1500 रू प्रतिमाह वेतन वृद्धि की गयी।
२. सरपंच सचिव उपस्थिती प्रतिवेदन समाप्त कर भोपाल से ऑनलायन प्रगतिनुसार रोजगार सहायको के खातो में हर माह की 5 तारीख तक वेतन डाल दिया जायेगा
३. मार्च माह के अन्त तक पूरे प्रदेश के रोजगार सहायको को सहायक सचिव में परिवर्तित किया जायगा।
10/09/2013  को किये गये वादों को अपैल माह तक विभिन्न विभागों की अनुमति लेने के पश्चात पूरा किया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में श्री जितेन्द्र सिंह परमार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अविलेश सरवरियाँ जिला उपाध्यक्ष छतरपुर श्री उत्तम सिंह लोधी अध्यक्ष बड़ा मलहरा श्री सत्येन्द्र सिंह परमार बड़ा मलहरा श्री अर्जुन सिंह दमोह श्री वीर सिंह दमोह एवं अन्य रोजगार सहायक  ये प्रति निधि मंडल माननीय पंचायत मंत्री शामिल थे. 

Notice